पतंग एवं चकरी रखकर महाकाल की हुई भस्मारती

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मन्दिर में पतंग एवं चकरी रखकर पतंग उत्सव की शुरुआत सुबह होने वाली भस्मारती में की गई । ज्योतिष गणना के अनुसार मकर संक्रांति इस वर्ष बुधवार को मनाई जाएगी। लेकिन पतंग उत्सव की धूम आज से ही प्रारंभ हो गई है।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व इस बार 15 जनवरी बुधवार को मनाया जाएगा। क्योकि सूर्योदय के समय मकर संक्रांति 15 जनवरी को रहेंगी, लेकिन पतंग उत्सव की शुरुआत आज से ही हो गई है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज सुबह भस्मआरती के दौरान बाबा महाकाल के गर्भगृह में पतंग व चकरी रखी गई। शहर में पतंगबाजी देखने को मिलेगी। घरों की छत पर व मैदान में लोग पतंग उड़ाते नजर आएंगे। ऐसी मान्यता है कि किसी भी पर्व की शुरुआत सबसे पहले महाकाल के आंगन से होती है। इसलिए आज पतंग उत्सव की शुरुआत भी बाबा के दरबार मे पतंग चकरी रखकर की गई। इसके बाद यहां भस्मारती की गई। 15 जनवरी की सुबह मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर पर्व स्नान होगा। भक्त शिप्रा स्नान के बाद दान पुण्य करेंगे । साथ ही मंदिरों में सूर्य के उत्तरायण का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मकर संक्रांति से देवताओं का प्रभातकाल शुरू हो जाता है। और मलमास के समापन के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!