इंदौर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा इलाके में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते हुए विवाद में व्यापारियों के एक तबके ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल पिछले दिनों सुनील चैकसे नामक व्यापारी ने व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते पवन डीजे साउंड पर पहुंचकर चाकू दिखाकर कुछ व्यापारियों को धमकाया था। जिसके चलते नाराज व्यापारियों ने आज दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









