इंदौर में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को एसपी बनकर 10 लाख रुपए ठगने की कोशिश करने वाले शख्स को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर में छुपा बैठा हुआ था। जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
एसपी सूरज वर्मा के अनुसार, 9 जनवरी को सुरेश उर्फ भैराराम घांची ने विधायक आकाश विजयवर्गीय को फोन किया था, और कहा था कि वह इंदौर एसपी यूसुफ कुरैशी बोल रहा है। उनके रिश्तेदार को तत्काल 10 लाख रुपए की जरूरत है। राशि एक अकाउंट नंबर में आरटीजीएस करवा दें। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया। शंका होने पर विधायक ने एसपी कुरैशी से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने रुपए की मांग से इनकार किया। वहीं विजयवर्गीय ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 10 लाख रुपए की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया। एसपी ने क्राइम ब्रांच एएसपी अमरेंद्र सिंह चैहान से जांच करवाई तो आरोपी की राजस्थान में लोकेशन मिली। इसके बाद टीम ने पाली के फालना स्टेशन पर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन दो किमी पर ही धरा गया। आरोपी युवक हिस्ट्री बदमाश है। राजस्थान में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी एसपी, विधायक, मजिस्ट्रेट बनकर 16 जिलों में 60 से ज्यादा लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है। वह मिमिक्री आर्टिस्ट भी है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









