भोपाल सांसद को जान से मारने की कोशिश

हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है।
बीती रात उनके घर से धमकी भरा पत्र और संदिग्ध रसायन मिलने से सनसनी फैल गई है। पत्र उर्दू में लिखा हुआ है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह मंत्री अमित शाह और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो और सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का फोटो बना है, जिस पर क्रॉस बना हुआ है। साध्वी प्रज्ञा ने खुद के खिलाफ साजिश की आशंका जताई है और जान का खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा को सोमवार रात को सिल्वर कलर के पावडर का पैकेट और उर्दू में लिखा हुआ एक कागज मिला। जैसे ही उन्होंने उसे उठाया उनके हाथ में खुजली होने लगी। सांसद की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम देर रात उनके बंगले पर पहुंची और पत्र और पाउडर को अपने कब्जे में ले लिया। लिफाफे में सिल्वर कलर का करीब 20 ग्राम पावडर मिला है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह पावडर क्या है। लिफाफे में मिले कागज में उर्दू भाषा में धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सांसद की सिक्युरिटी बढ़ाई जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!