लोक सेवा आयोग ने कार्यालय में की प्रेस वार्ता

हाल ही में हुई मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भील समुदाय को लेकर पूछें गए विवादित सवाल पर प्रदेशभर में बवाल मचा हुआ है। इस मामले पर अपना पक्ष रखने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य कार्यालय में प्रेस वार्ता बुलाई।
आयोग के अध्यक्ष भास्कर चैबे ने पत्रकार वार्ता के जरिए बताया कि पेपर सेटर को सख्त निर्देश रहते है कि किसी भी जाति,धर्म, सम्प्रदाय विशेष को लेकर सवाल नही पूछना चाहिए। हाल ही में हुई परीक्षा में जो आपत्ति आई है, उसमें आयोग की समिति पूरे मामले की जांच करेगी। हालांकि उन्होंने अपने बचाव में ये भी साफ किया कि पेपर में क्या है, ये आयोग की जानकारी में नहीं रहता है। पेपर सेटर ही पूरा पेपर सेट करता है। उन्होंने बताया कि विवादित सवाल और उस पर जारी बवाल को देखते हुए आयोग ने पेपर सेटर को नोटिस जारी कर 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जिन प्रश्नों को लेकर आपत्ति होगी। उन प्रश्नों को हटाने के लिए यदि समिति अनुसंशा करेगी तो आयोग उन्हें हटा सकता है। ऐसी स्थिति में 95 अंक पर ही पेपर जांचा जाएगा। इस मामले के राजनीतिकरण पर खेद जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक सब ठीक चल रहा था, पेपर सेटर की गलती से जो हुआ है, ऐसा घटनाक्रम नहीं होना चाहिए था, वे इस घटना से बेहद क्षुब्ध है, इसलिए प्रेस वार्ता बुलाई है। आयोग के अध्यक्ष ने पेपर सेटर पर नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही है। गौरतलब है कि मप्र पीएससी परीक्षा में भील समुदाय को लेकर अपठित गद्यांश में विवादित सवाल पर प्रदेशभर में बवाल मचा हुआ है। गृह मंत्री बाला बच्चन, सहित प्रदेश के कई नेता इसे गलत बताते हुए आयोग पर दोषारोपण कर चुके

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!