मप्र के मंत्री व अधिकारी सूर्य नमस्कार में हुए शामिल

इंदौर में स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन, स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलवाट समेत कई अधिकारी सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि, योग हमारे जीवन में बेहतर स्वास्थ्य और स्फूर्ति लाता है। योग से सभी को जुड़े रहना चाहिए, ताकि हमारा जीवन बेहतर हो। स्कूल-कॉलेज में सूर्य नमस्कार को अनिवार्य करने को लेकर कहा कि, यह सभी के लिए होना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ होगा और लाभ मिलेगा। वहीं गृहमंत्री बाला बच्चन मिलावटियों पर कार्रवाई पर कहा कि, जब तक मप्र में पूरी तरह से शुद्धता नहीं आ जाती है। यहां का वातावरण शुद्ध नहीं हो जाता, तब तक माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। भाजपाइयों की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि कोई भी हो यदि कानून हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हम मप्र के सुरक्षा और रक्षा के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। एनआरसी और सीएए को लेकर हमारी पार्टी अपनी लाइन स्पष्ट कर चुकी है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, कलेक्टर लोकेश जाटव, डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र, जेडी मनीष वर्मा, डीईओ राजेंद्र मकवानी मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!