पुलिस ने एक करोड़ की हुई चोरी का किया पर्दाफाश

इंदौर के सराफा थाना क्षेत्र में साल के पहले हफ्ते में हुई सबसे बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आंध्रप्रदेश का रहने वाला है, जो इंदौर में रुक कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर आंध्र प्रदेश भाग गया था। आरोपी से एक करोड़ से अधिक के गहने पुलिस ने बरामद किए है।
चोरी की घटना सराफा थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र की ही पुष्कर होटल में पंजाब से आए सर्राफा व्यापारी सुरेंद्र पाल सिंह सर्राफा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात जब वह खाना खाने गए थे उस दौरान होटल में रखें गहनों से भरे बैग से गहने निकालकर कोई ले गया है जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की जिसमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वहीं होटल के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध आरोपी दिखा। जब उसकी जांच की गई तो उसका नाम व मोबाइल नंबर गलत निकला, वही संदिग्ध व्यक्ति उसी होटल में रुका था।
जब उस कमरे की तलाशी ली गई तो उसमें चोरी गए गहनों का एक खाली डब्बा पुलिस के हाथ लगा। वही होटल के कर्मचारी से पूछताछ करने पर यह भी पुलिस को मालूम पड़ा। इस आरोपी ने राजवाड़ा क्षेत्र के निजी बैंक के एटीएम से रुपए भी निकाले थे। उसी आधार पर पुलिस ने बैंक की जानकारी जुटाकर आंध्र प्रदेश पहुंची व काफी तलाश करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची वह उसे आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार किया जिसके कब से से करोड़ों रुपए के गहने पुलिस ने बरामद किये। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रमेश बाबू बताया वह पुलिस को बताया कि इंदौर का चोरी करने के उद्देश्य कई बार आ चुका है और यहां की होटल में रुक कर किसी बड़े व्यापारी की तलाश में रहता था वही इस आरोपी ने होटल के आसपास के कमरों की डुप्लीकेट चाबी भी बनवा रखी थी उसी के आधार पर इस आरोपी ने पूरी चोरी की घटना को अंजाम दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!