मंत्रालय द्वारा प्रतिदिन सोशल मीडिया के ट्रेंड और सिटीजन फीडबैक का अलर्ट जारी किया जा रहा है। सिटीजन फीडबैक की रैंकिंग में भोपाल तो 10वें नंबर पर हैं लेकिन इंदौर इससे भी पीछे हैं।
इंदौर के पीछे रहने की वजह निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया की मंत्रालय द्वारा इंदौर-311 एप पर आ रहे फीडबैक को नहीं जोड़ा गया है। जबकि इंदौर के लोग सबसे ज्यादा इसी पर फीडबैक दे रहे हैं। जैसे ही एप का फीडबैक जुड़ेगा इंदौर नं.1 पर आ जाएगा। दूसरी तरफ सोशल मीडिया के ट्रेंड में इंदौर पांचवें नंबर पर है। हालांकि इससे सर्वेक्षण के नंबरों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









