शहर में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को सड़कों से हटाकर आरक्षित जगह पर शिफ्ट करने का निर्णय नगर निगम ने लिया है। इसके कारण सड़कों पर ट्रैफिक बाधित होता है।
आज हुई कार्रवाई में पिपलियाहाना मार्केट और नौलखा मंडी में सड़क पर लगने वाली दुकानों को हटवाया गया। निगमायुक्त आशीष सिंह ने बताया कि वर्षों से इंदौर में यह चीजें छुटी हुई थी, जिसे पिपलियाहाना बाजार जो हर सोमवार को सड़कों पर लगता था। करीब चार सौ से पांच सौ दुकानों को पिपलियाहाना तालाब की जमीन की आरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया है, जिससे कोई ट्रैफिक ना हो साथ ही नवलखा से इंदिरा गांधी चैराहे तक सड़क के दोनों तरफ लगने वाली सब्जी मंडी के कारण जाम लगने के शिकायतें लगातार मिलने के बाद नगर निगम आयुक्त द्वारा सब्जी मंडी के व्यापारियों को समझाइश दी। गुरुवार का सप्ताहिक बाजार होने के कारण यह बाजार कार बाजार पार्किंग पैलेस में बैठने की व्यवस्था की गई, दो से तीन सप्ताह तक मॉनिटरिंग की जाएगी। इन बाजारों की साथ ही जैसे ही यह प्रयोग सफल होता है तो फिर 15 से 20 दिनों में जितनी रोड पर लगने वाला मार्केट है उन्हें भी शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









