भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व आईआईएम इंदौर के संयुक्त कार्यक्रम में इंदौर आईआईएम में आयोजित विकास प्रबंधन कार्यक्रम में आए मंगोलिया के मंत्री ओयेन एरडेन लुसानमसाई व प्रतिनिधि मंडल सहित 25 सदस्यीय दल ने महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड व आयुक्त आशीष सिंह से होटल में सौजन्य भेट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इतना स्वच्छ व सुंदर शहर हमने कभी नहीं देखा है।
इस अवसर पर मंगोलिया से आए दल को इंदौर के स्वच्छता अभियान, बीआरटीएस योजना व स्मार्ट सिटी योजना इंदौर के तहत किये जा रहे कार्यो व कार्ययोजना से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम ने आभार माना। इस अवसर आयुक्त आशीष सिंह, नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम, महापौर परिषद सदस्य बलराम वर्मा, सुधीर देडगे, अपर आयुक्त वीरभद्र शर्मा, प्रबंध विकास कार्यक्रम के अध्यक्ष व आईआईएम इंदौर के प्रोफेसर डॉक्टर प्रशांत सलवन, प्रदीप शर्मा, डॉक्टर पुनित त्रिवेदी व अन्य उपस्थित थे। इस अवसर पर मंगोलिया से आए डेलिगेटस के सदस्यों ने कहा कि आपका शहर बहुत ही सुंदर व स्वच्छ है, इतना स्वच्छ व सुंदर शहर हमने नहीं देखा है, वाकई इंदौर ने स्वच्छता के लिये बहुत ही अच्छा कार्य किया है। महापौर गौड द्वारा मंगोलिया से आए डेलिगेटस जिनमें 22 गर्वनर व 3 गर्वनर प्रतिनिधियों को सर्वप्रथम पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने के पश्चात कहा कि, आप देश के सबसे स्वच्छ व सुंदर व स्वच्छता में तीन बार देश में प्रथम आने वाले शहर में है, इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने में शहर की जागरूक नागरिक, प्रतिनिधिगण, मिडिया, निगम अधिकारी-कर्मचारी सभी मिलकर कार्य कर रहे है। शहर में प्रतिदिन समय-समय पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से नागरिकों से गीला-सुखा कचरा लिया जाता है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









