इंदौर में एनआरसी व सीएए के विरोध और फिल्म छपाक के समर्थन के पोस्टर वाली दस हजार पतंग कांग्रेस ने बांटी। इसकी शुरुआत सुबह बड़ा गणपति चैराहे से हुई है।
वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि एसिड अटैक पर बनी सामाजिक फिल्म छपाक का भाजपा विरोध कर रही है, क्योंकि फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू में गई थीं, और वो इस फिल्म की अभिनेत्री हैं। घर-घर पतंग देने के साथ में जनता को समझाया गया कि एनआरसी से देश के करोड़ लोग नागरिकता विहीन हो जाएंगे। वही इस मामले में इंदौर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शंकर लालवानी का कहना है कि दीपिका पादुकोण को जेएनयू नहीं जाना चाहिए था भाजपा इसका विरोध करती है उन्हें राजनीति के बजाय अपने एक्टिंग पर ध्यान देना चाहिए वहीं अब इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने सामने आ चुकी है। अब देखना यह है कि क्या छपाक फिल्म लोगों पर अपना असर छोड़ पाती है या नहीं। क्योंकि आम जनता भी इसका विरोध कर रही है जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









