गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने क्षेत्रीय जेल प्रबंधन शोध संस्थान में आयोजित महानिदेशक प्रशस्ति चिन्ह वितरण समारोह में 63 विभिन्न सेवाओं में सराहनीय काम करने वाले जेल कर्मियों का सम्मान किया।
मंत्री बाला बाला बच्चन ने जेल कर्मियों से कहा कि मुस्तैदी से अपना काम करें। उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने सम्मान प्राप्त कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि अन्य जेलकर्मी भी इससे प्रेरणा लेंगे। बच्चन ने इस मौके पर अंडा सेल का भ्रमण किया और बंदी मुलाकात कक्ष का लोकार्पण किया। प्रमुख सचिव एस एन मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान हो, जिससे वे और बेहतर काम कर सकें।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









