पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार

-इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण पति पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है।
दरअसल कल देर शाम द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले संदीप सोनी नाम के युवक ने अपनी पत्नी नीतू व सास पदमा सोनी को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वह आरोपी संदीप मौके से फरार हो गया था। वहीं पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संदीप सोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी, उसके बाद से ही घरेलू विवाद होता रहता था। वहीं आरोपी की पत्नी नीतू ने घरेलू विवाद की रिपोर्ट कई बार थानों पर भी करवा रखी थी। आरोपी संदीप सोनी, नीतू पर चरित्र शंका भी करता था। वहीं देर शाम दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, बीच-बचाव में आरोपी की सास पदमा भी आई, जिस पर भी संदीप ने चाकू से वार कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी पति संदीप सोनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!