राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए होगी विशेष लोक अदालतें

इंदौर संभाग के सभी जिला में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये आगामी 19 फरवरी को विशेष लोक अदालत आयोजित की जायेंगी। इन लोक अदालतों के प्रभावी आयोजन के लिये अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिये गये है।
संभाग के सभी कलेक्टरों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों में भू-माफिया, खनिज माफिया, शराब तथा ड्रग माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। यह निर्देश आज यहां संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने कलेक्टर कान्फ्रेंस में दिये है। कलेक्टर कान्फ्रेंस में संभागायुक्त त्रिपाठी ने कहा कि मध्यप्रदेश को माफिया मुक्त करने के लिये चलाये जा रहे अभियान को सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तक ही सिमित नहीं रखें, बल्कि अपने-अपने जिलों में ऐसे बड़े अपराधियों को चिन्हित करें, जो संगठित अपराध में लिप्त है, और वे अपने-अपने क्षेत्रों में एकाधिकार जमा कर अपराध कर रहे है। वहीं त्रिपाठी ने कहा कि शासकीय भूमि पर बड़े अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी चिन्हित करें और तुरंत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। नकली दवाईयां बनाने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाये। बैठक में बताया गया कि आगामी 19 फरवरी को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिये विशेष लोक अदालतें आयोजित की जायेंगी। बैठक में संभागायुक्त त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री गौ-सेवा योजना के अंतर्गत बनाई जा रही गौ-शालाओं की प्रगति की समीक्षा की।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!