जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जाने को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने दीपिका की फिल्म छपाक का बॉयकाट करने की अपील की है। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह लोकतंत्र है, कोई कहीं भी जा सकता है।
प्रकाष जावड़ेकर ने कहा कि देश में कही भी हिंसा हो, उसकी निंदा करते हैं। विश्वविद्यालय में सब लोग पढ़ने जाते हैं, वहां हिंसा का कोई स्थान नहीं है। जेएनयू में जो छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो रहा था, उसे कुछ संगठन रोक रहे हैं। ये उनका काम नहीं है, नकाबपोश बेनकाब होंगे। जेएनयू में हिंसा के शिकार हुए छात्रों से मिलने मंगलवार रात दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची थीं। यहां पहुंचकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मुलाकात की। दीपिका पादुकोण मंगलवार रात आइशी घोष और अन्य चोटिल छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताने जेएनयू पहुंची थीं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









