बैंक कर्मचारियों के कई यूनियनों ने आज दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की ओर से आहूत देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया है। इस कारण बुधवार को बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा।
ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों को श्रमिक विरोधी बताते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। अब बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के इस हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाए बाधित हुई है। बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों से चाबी नहीं लेने का आग्रह किया है। इससे हो सकता है कि कई शाखाएं बंद रहें। ट्रेड यूनियंस का कहना है कि केंद्र सरकार की आर्थिक और जन विरोधी नीतियों के विरोध में हड़ताल का आयोजन किया गया है। इसके अलावा, वे प्रस्तावित लेबर लॉ का भी विरोध कर रहे हैं। स्टूडेंट यूनियंस शिक्षण संस्थानों में फीस बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं।
40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…









