प्लेटफॉर्म के बीच सौ-सौ वर्ग फीट के बनाए जाएंगे गार्डन

इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के बीच में 100-100 वर्गफीट के आठ गार्डन बनाए जाएंगे। साथ ही इनके रखरखाव के लिए एक एजेंसी भी तय की है। कंपनी हर साल रेलवे को ढाई लाख रुपए किराया देगी। बदले में इन जगहों पर एजेंसी अपना प्रचार-प्रसार करेगी। रेलवे का कहना है कि इससे हरियाली भी बढ़ेगी व इनका मेंटेनेंस भी होगा। साथ ही रेलवे को अतिरिक्त आय भी होगी। दरअसल, रेलवे ने करीब छह महीने पहले दोनों प्लेटफॉर्म के बीच-बीच के हिस्से में हरियाली की थी। इस हरियाली से ये हिस्सा काफी खूबसूरत हो गया था। अभी तक रेलवे ही इसका मेंटेनेंस करता था। अब रेलवे ने इसके लिए एक एडवरटाइजिंग एजेंसी को दो साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट दिया है। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार कुल आठ नए गार्डन खाली जगहों में बनाए जाएंगे। पहले सभी प्लेटफॉर्म के बीच काफी गंदगी रहती थी। तत्कालीन डीआरएम ने इस हिस्से में पौधे लगवाए थे। बाद में गार्डन डेवलप करवाया था। प्लेटफॉर्म-4 से शुरुआत की गई थी। इसके बाद सभी प्लेटफॉर्म पर ये गार्डन बनाए गए। रेलवे अब बचे हुए हिस्से में आठ नए गार्डन बनवा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!