प्रदेश सरकार के खिलाफ विहिप खोलेगी मोर्चा

प्रदेश सरकार के निर्णय की खिलाफत करते हुए विश्व हिंदू परिषद जनवरी माह में मोर्चा खोलने वाला है। मध्यप्रदेश के साथ देश के कई राज्यों में प्रदेश सरकारों की नीतियों के खिलाफ ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से विहिप अपना विरोध जाहिर करेगा।
विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे इंदौर में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सीएए सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। परांडे ने कहा कि मुस्लिम देशों में रह रहे अल्पसंख्यक हिन्दू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने के लिए विहिप पूर्ण प्रयास करेगा। परांडे ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में कोर्ट के आदेश की अवहेलना करके राज्य सरकार हिंदू मंदिरों की जमीन को अधिग्रहीत करके आवंटित कर रही है, जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। वहीं प्रदेश में मौलवी और पादरियों को सरकारी खजाने से दी जाने वाली पगार का भी विरोध किया जाएगा। जेएनयू में हाल ही में हुई घटना में एबीवीपी छात्रों के शामिल होने की बात पर सफाई देते हुए परांडे ने कहा कि कुछ लोगों ने जेएनयू के सर्वर रूम पर हमला किया था, ताकि छात्रों की परीक्षा ना हो सके, और वहां नए एडमिशन ना हो सके। बाहर के तत्व यूनिवर्सिटी में आकर हिंसा कर रहे हैं, इसे रोकने के लिए एबीवीपी के छात्र वहां गए होंगे। यदि किसी दल को प्रदर्शन करना है तो लोकतांत्रिक तरीके से करना चाहिए। विद्यार्थियों को भड़काना अच्छी बात नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!