बहुचर्चित व्यापम मामले में एसटीएफ को एक ओर बडी सफलता मिली है। एसटीएफ पुलिस ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में फर्जी हस्ताक्षर से बिजेंद्र रावत के नौकरी पाने वाले मामले का खुलासा किया है। जबकि तीन मामलों में पीएमटी 2009 के दो और एक मामला पीएमटी 2010 का है।
पीएमटी से जुड़े तीनो मामलों में आरोपियों पर फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने का मामला सामने आया है। एसटीएफ के एडीजी अशोक अवस्थी ने बतया की व्यापम द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2013 में। अभ्यर्थी विजेंद्र रावत अपने स्थान पर अन्य अभ्यर्थी को बैठाकर लिखित परीक्षा पास करने का है।इस मामले में विजेंद्र रावत के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जबकि वही तीन मामलों में पीएमटी 2009 के दो और एक मामला पीएमटी 2010 का है,, पीएमटी से जुड़े तीनो मामलों में आरोपियों पर फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने का मामला है।गोरतलब है कि एसटीएफ अब तक 10 लोगों के खिलाफ ममला दर्ज कर चुकी है।एसटीएफ एडीजी ने बतया की अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









