इंदौर के 56 दुकान बाजार को विश्व स्तरीय स्मार्ट मार्केट बनाने की पूरी तैयारियां की जा चुकी है। सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह भी 56 दुकान पर पहुंचे। यहां निगमआयुक्त आशीष सिंह और इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने 56 दुकान के विस्तारीकरण योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया।
इसके बाद जयवर्धन सिंह 56 दुकान के तमाम व्यापारियों से मिलने उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचे। खास बात यह रही कि यहां जयवर्धन सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिला। जयवर्धन सिंह ने जब इंदौर के इस प्रसिद्ध स्थल के व्यंजनों का लुत्फ उठाया तो बकायदा व्यापारियों को अपने जेब से पैसे निकाल कर उसकी कीमत भी चुकाई। प्रेजेंटेशन को देखने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह इस प्रोजेक्ट के लिए अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। बाद में मीडिया से चर्चा में जयवर्धन सिंह स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर द्वारा खिताबी चैका लगाने की पूरी उम्मीद जताई। वही जयवर्धन सिंह प्रदेशभर में चलाए जा रहा माफियाओं के खिलाफ अभियान पर अपनी राय भी व्यक्ति की। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा माफिया मुक्त प्रदेश अभियान की निष्पक्षता पर सवाल उठाने पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रदेश सरकार के अभियान में साथ आना चाहिए। जयवर्धन सिंह 56 दुकान के विस्तार से जुड़ी योजना पर भी अपनी बात रखी।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









