इंदौर में 26 जनवरी की तैयारी को लेकर कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक में नगर निगम विभाग के अधिकारी, जिला अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्टर कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर ने पत्रकारों को बताया कि, 26 जनवरी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है, इसमें रंगारंग कार्यक्रम परेड और झांकियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की 1 साल की उपलब्धियों को भी दिखाया जाएगा। बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, इसी में सीएम हेल्पलाइन से जुड़े सवाल पर कलेक्टर लोकेश जाटव ने कहा कि, सीएम हेल्पलाइन में निरंतर प्रगति आ रही है। परंतु प्रगति की दर में इजाफा और किया जा सकता है। यहां विशेषकर ऐसे प्रकरण आते हैं, जिसमें आवंटन के आधार पर प्रकरण कार्रवाई नहीं हो पाती है। इसके लिए संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही अवैध परिवहन के प्रश्न पर बताया कि, अवैध परिवहन प्रकरण और अवैध खनन प्रकरण अलग होते हैं। इसमें अन आवेदक को पर्याप्त सुनवाई के बाद ही आदेश पारित किए जाते हैं। हमारा प्रयास यही रहता है कि किसी को भी रियायत ना देते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









