प्रियंका-राहुल का रोड शो जारी

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को पहली बार उत्तरप्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर उतरने के साथ ही उनका रोड शो शुरू हो गया। प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं।

  • अमौसी से पार्टी मुख्यालय तक रोड शो, 4 दिन में 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा
  • प्रियंका के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य भी मौजूद
  • रथ पर सवार हैं प्रियंका-राहुल, इसी बस से पंजाब विधानसभा चुनाव में हुआ था प्रचार

50 साल में पहली बार ऐसा होगा जब गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी मुख्यालय में 4 दिन गुजारेगा। इससे पहले 70 के दशक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी अक्सर यहां आते थे और कई दिन बिताते थे। तब वे यहां की ला-प्लास कॉलोनी में रहते थे।

रोड शो में ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगे

रोड शो के दौरान राहुल के हाथ में राफेल का डमी दिखा। इसे देखकर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगाए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर पर ‘चौकीदार चोर है’ भी लिखाया।

    null
  • दौरे को मेगा शो में बदलने की तैयारी, प्रियंका रोजाना 13 घंटे करेंगी बैठक
  • रोड शो के तुरंत बाद प्रियंका अपने भाई राहुल के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। 
  • इसके बाद वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और शाम करीब 5:15 बजे राजीव गांधी सभागार का लोकार्पण करेंगी।
  • प्रियंका 11 फरवरी से 14 फरवरी तक लोकसभावार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। बताया जा रहा है कि हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1-1 घंटे का वक्त तय किया गया है।
  • पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रियंका हर दिन करीब 13 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, प्रमोद तिवारी व राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला 9 फरवरी को ही लखनऊ पहुंच गए हैं।

पार्टी कार्यालय का कायाकल्प
माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय का 4 महीने के भीतर कायाकल्प कर दिया गया है। लाइटिंग और बैठने की व्यवस्था नई कर दी गई है। मीडिया सेंटर की क्षमता 300 से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ बैठक के लिए कॉन्फ्रेंस रूम तैयार किया गया है।

c
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!