कलेक्टर ने की मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक

इंदौर में 7 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को कलेक्टर लोकेश जाटव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होलकर स्टेडियम पहुंचे और एमपीसीए के पदाधिकारियों के साथ मैच की तैयारियों को लेकर बैठक की।
इस दौरान कलेक्टर लोकेश जाटव ने कहा कि मैच को लेकर तैयारियां पूरी है। वही कलेक्टर ने इस बात पर भी सभी को आश्वस्त किया है कि कॉम्प्लीमेट्री पास को लेकर जिला प्रशासन और एमपीसीए के बीच खींचतान की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी। आपको बता दे कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में 7 जनवरी को भारत और श्रीलंका के बीच इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। शनिवार को कलेक्टर लोकेश जाटव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होलकर स्टेडियम पहुंचे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मैच के दिन पार्किंग और मैदान में प्रवेश को लेकर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। कलेक्टर लोकेश जाटव ने बैठक के बाद इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया है कि एमपीसीए और प्रशासन के बीच पास को लेकर किसी भी तरह की खींचतान की स्थिति का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने भी मैच को लेकर जारी तैयारियों पर अपने सुझाव दिए। भाजपा महासचिव कैलाष विजयवर्गीय के आग लगा देता वाले बयान की जांच भी कलेक्टर लोकेष जाटव ने कही है। उनका कहना है कि जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!