इंदौर नगर निगम द्वावरा भू-माफियाओं पर नए वर्ष में भी कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने पश्चिम क्षेत्र के भूमाफिया मनोज शुक्ला के द्वारा निर्माणधीन अवैध बहुमंजिला इमारत पर कार्रवाई करते हुए उसे ध्वस्त किया है।
दरअसल भू-माफिया मनोज शुक्ला द्वारा एरोड्रम रोड स्तिथ कान्यकुब्ज नगर में बगीचे की जमीन पर कब्जा कर बहुमंजिला इमारत तान दी गई थी, जिसपर निगम ने कार्यवाही करते हुए उसे गिराया दिया है। निगम उपायुक्त महेंद्र सिंह चैहान ने बताया की मनोज शुक्ला ने बगीचे की जमीन पर कब्जा कर बहुमंजिला इमारत और दर्जन दुकानें निकल दी थी, जिसको लेकर निगम ने नोटिस देकर शुक्रवार तड़के अवैध इमारत पर कार्रवाई की है, निगम की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









