दिशा समिति की बैठक में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं की हुई समीक्षा

इंदौर में दिशा समिति की बैठक सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर और राजबाड़ा के जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में निगमायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर लोकेश जाटव सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद थे।
इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई, बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद शंकर लालवानी ने बैठक में मौजूद जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना और नेशनल हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट के साथ ही स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट तलब की। अधिकारियों ने भी बैठक में सभी योजनाओं से जुड़े कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। वहीं बैठक में मौजूद महापौर मालिनी गौड़ ने बिजली विभाग के अधिकारियों के रवैया पर नाराजगी जाहिर करते हुए लगातार किए जा रहे हैं शटडाउन पर सवाल खड़े किए।
बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने भी बैठक में योजना के क्रियान्वयन से संबंधित अपनी रिपोर्ट पेश की। सांसद शंकर लालवानी प्रधानमंत्री आवास योजना ,अमृत योजना,प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के साथ ही सड़क चैड़ीकरण से जुड़े कार्यों को लेकर नगर निगम की पीठ भी थपथपाई।
हालांकि सांसद शंकर लालवानी ने स्मार्ट सिटी के कार्यो की धीमी गति के साथ ही राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। सांसद शंकर लालवानी ने अधिकारियों को उन प्रोजेक्टर की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जो बेहद धीमी गति से चल रहे है। सांसद लालवानी ने सभी योजनाओं के लगातार फीडबैक लिए जाने की भी बात की है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!