
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया को आज 52वें चीफ जस्टिस मिल जाएंगे। जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई आज चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद की शपथ लेंगे। सुबह 10 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह है और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी। जस्टिस गवई CJI संजीव खन्ना को रिप्लेस करेंगे, जिनका कार्यकाल 13 मई को खत्म हो चुका है। वहीं जस्टिस गवई का कार्यकाल 7 महीने का होगा। 23 नवंबर 2025 को वे रिटायर हो जाएंगे। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें पद सौंपा जा रहा है। जस्टिस खन्ना ने ही उनके नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस गवई ने 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट जज का पद संभाला था।
