पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू दिल्ली लौटीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद रविवार को स्वदेश लौट आईं। फ्रांसिस पिछले लगभग 1,300 वर्षों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे। उनका सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

राष्ट्रपति के कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दिल्ली पहुंचीं।’’ मुर्मू शनिवार को वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने वाले भारतीय शिष्टमंडल में राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी थे।

दुनियाभर के नेताओं और बड़ी संख्या में कैथोलिक अनुयायियों ने शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाग लिया। मुर्मू भारत सरकार और भारतीय लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी पहुंची थीं। भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘ISIS की तरह काम किया…’ असदुद्दीन ओवैसी का पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर फूटा गुस्सा

    AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान पर तीखा हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। उन्होंने कहा कि…

    एनआईए की जांच में खुलासा, इतनी थी हमले करने वाले आतंकियों की संख्या!… चश्मदीदों से पूछताछ

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की मदद से एनआईए की टीमें पहलगाम के वायसरन इलाके में सबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    केडबरी सोना 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 98000 रुपये किलो पर पहुंची

    केडबरी सोना 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 98000 रुपये किलो पर पहुंची

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर
    Translate »
    error: Content is protected !!