16 अक्टूबर को है शरद पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और पूजन विधि

शरद पूर्णिमा प्रत्येक वर्ष आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को आती है और इस दिन चन्द्रमा की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन चन्द्रमा से अमृत बसरता है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं कि शरद पूर्णिमा का क्या महत्व है और साथ ही यह भी जानेंगे कि इस तिथि का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि क्या है।

शरद पूर्णिमा का महत्व

शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्र देव की विशेष रूप से पूजा की जाती है, इसके साथ ही इसका सीधा संबंध कृष्ण जी से भी बताया गया है। भागवत पुराण में भी शरद पूर्णिमा का जिक्र मिलता है। मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि चन्द्रमा 16 कलाओं के स्वामी हैं और एक महीने में चन्द्रमा 27 नक्षत्रों में भ्रमण करते हैं और उसकी  शुरुआत इस पूर्णिमा से ही होती है। शरद पूर्णिमा का दिन चन्द्रमा 16  कलाओं से परिपूर्ण होता है और यही कारण है कि इस दिन चन्द्रमा अमृत बरसाता है। 
इसलिए यदि आपने ध्यान दिया होगा तो घर के बड़े बुजुर्ग शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि के समय चांदनी रात्रि में खीर रखते हैं और कहा जाता है कि इस रात्रि में चन्द्रमा अमृत की बूंदें गिराता है। जिसके बाद अगले दिन परिवार में वो खीर बांटी जाती है है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों में अमृत होता है जो रोगों को दूर करता है।

शरद पूर्णिमा मुहूर्त

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का उदय  सायं 05:05  बजे होगा और चन्द्रास्त का समय अक्टूबर 17 को प्रात: 05:58 बजे होगा। इसी के साथ इस तिथि के दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
ब्रह्म मुहूर्त            04:42 ए एम से 05:32 ए एम    
प्रातः सन्ध्या          05:07 ए एम से 06:23 ए एम
अभिजित मुहूर्त    कोई नहीं    
विजय मुहूर्त        02:01 पी एम से 02:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त       05:50 पी एम से 06:15 पी एम    
सायाह्न सन्ध्या      05:50 पी एम से 07:05 पी एम
अमृत काल         03:04 पी एम से 04:28 पी एम
निशिता मुहूर्त      11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 17
रवि योग             06:23 ए एम से 07:18 पी एम


शरद पूर्णिमा पूजन विधि
  • चंद्रमा को जल, दूध, दही, शहद और घी से अर्घ्य दें।
  • चंद्रमा पर अक्षत चढ़ाएं।
  • चंद्रमा के सामने दीपक जलाएं।
  • मंत्र का जाप करें-   ॐ सोम मंत्र:, ॐ सोमाय नमः, चंद्र देव मंत्र:, ॐ चंद्रमणि मंत्राय नमः
  • चंद्रमा को खीर, फल और मिठाई का भोग लगाएं।

  • सम्बंधित खबरे

    रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

    राम मंदिर में विराजमान राम की पूजा राजकुमार की तरह की जाती है। वह दशरथ के पुत्र हैं, इसलिए उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। अब चूंकि 6…

    राम नवमी पर कैसे करें भगवान राम की पूजा 

     हिंदू धर्म में भगवान राम को एक आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है. उनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है. इतना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!