रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, सावन के अंतिम सोमवार राजा स्वरूप में दिए दर्शन, सवा लाख लड्डुओं का लगा भोग

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को तड़के ढाई बजे मंदिर के कपाट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल को रक्षासूत्र बांधा गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी प्रमुख त्यौहारों की तरह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान भगवान महाकाल को राखियां पहनाई गई। आज सावन के अंतिम सोमवार को बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही उनके मस्तक पर मुकुट, स्वर्ण सर्प, चंद्र और त्रिपुंड से अलौकिक श्रृंगार किया गया।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सबसे पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में श्रावण मास के दौरान भस्म आरती करने वाला पुजारी परिवार भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डू का भोग लगाता है। पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखी भगवान महाकाल को बांधी गई।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 2.30 बजे भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की गई। भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसादी का वितरण होगा।महाकाल मंदिर पुजारी परिवार की महिलाओं ने भगवान के लिए विशेष राखी तैयार की थी।

पट खोलने के बाद पुजारियों द्वारा भगवान का महाकाल का पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। पूजन के बाद भगवान महाकाल का सोने, चांदी के आभूषणों से विशेष शृंगार किया गया। इसके बाद महकाल मंदिर पुजारी परिवार ने भगवान महाकाल को राखी बांधी । राखी बांधने के बाद भगवान को सवा लाख लड्डू का महाभोग लगाकर आरती की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

    राम मंदिर में विराजमान राम की पूजा राजकुमार की तरह की जाती है। वह दशरथ के पुत्र हैं, इसलिए उनकी पूजा राजा की तरह की जाती है। अब चूंकि 6…

    राम नवमी पर कैसे करें भगवान राम की पूजा 

     हिंदू धर्म में भगवान राम को एक आदर्श पुरुष और महान योद्धा के रूप में पूजा जाता है. उनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान की प्राप्ति होती है. इतना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!