चंपाई सोरेन ने दिया इस्तीफा, 7 जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, कैबिनेट में पत्नी कल्पना सोरेन भी हो सकती हैं शामिल

CM चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचकर चंपई ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा पेश किया। JMM चीफ हेमंत सोरेन सात जुलाई को सीएम पद की शपथ लेंगे। हेमंत का कैबिनेट चंपाई सोरेन से अलग होगा। सूत्रों से खबर है कि कैबिनेट में हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हो सकती हैं।बता दें कि हाल में हेमंत सोरेन कथित जमीन घोटाला मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। झारखंड हाई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। अब फिर से वह सात जुलाई से सीएम पद संभालेंगे।

जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। सूत्रों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी थी। गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुन लिया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक में चंपई सोरेन की जगह हेमंत सोरेन को लाने का फैसला लिया गया है।झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, ‘सीएम (चंपई सोरेन) ने आपको सब कुछ बता दिया है। हम आपको सब कुछ विस्तार से बताएंगे. हमने सभी प्रक्रियाओं का पालन किया है।

पांच महीने तक जेल में रहे हेमंत

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन को करीब पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। उच्च न्यायालय ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में उन्हें जमानत दे दी। 31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। नई सरकार में झारखंड में 12 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में 10 मंत्री थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की ताकत घटकर 45 विधायकों तक रह गई। झामुमो के 27, कांग्रेस के 17 और राजद के एक विधायक हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा की जनता के नाम खास संदेश दिया, लोगों से हरियाणा में मजबूत सरकार चुनने की अपील की

    नई दिल्ली: हरियाणा में चुनावी शोर गुरुवार शाम को समाप्त हो गया है। अब शनिवार, पांच अक्टूबर को मतदान होंगे एवं आठ अक्टूबर को मतों की गणना की जाएगी। प्रचार…

    कर्ज के दलदल में डूब रहा है मध्य प्रदेश के नौजवानों का भविष्य- कमलनाथ  

    Article: मध्य प्रदेश भारत का हृदय प्रदेश है। अपनी समृद्ध प्राकृतिक संपदा और वन्य जीवन ने इसे पूरे देश में विशिष्ट स्थान दिया है। किसानों की मेहनत से मध्य प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया 2000 रुपये के 98% नोट वापस आ चुके, लेकिन 7,117 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास

    भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया 2000 रुपये के 98% नोट वापस आ चुके, लेकिन 7,117 करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे
    Translate »
    error: Content is protected !!