सीएम साय और उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बलिदान जवान को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर ;मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में बलिदान जवान को श्रद्धांजलि दी। सीएम साय ने चौथी बटालियन माना पहुंचकर बलिदान जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बलिदान जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। जवान नितेश एक्का नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए थे।

 मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। साथ ही एक जवान के बलिदान होने और 2 के घायल होने की दुःखद खबर है। नक्सली कार्रवाई से विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। लक्ष्य पूरा होने तक चुप नहीं बैठेंगे।’

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सुरक्षा बल ने अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र के जंगल में शनिवार की सुबह मुठभेड़ में आठ वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव और हथियार पुलिस को मिल चुके हैं। मुठभेड़ में और कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सूचना है।

इधर, नक्सलियों की फायरिंग में स्पेशल टास्क फोर्स के जवान नितीश एक्का (27) बलिदान हो गए हैं। वह जशपुर के निवासी थे। दो अन्य जवान लेखराम नेताम (28) निवासी धमतरी व कैलाश नेताम (33) निवासी कोंडागांव घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ, CM साय ने लोगों को दिलाई शपथ

    रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ की शुरुआत की गई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. उपमुख्यमंत्री अरुण साव…

    छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- एमबीबीएस की हिंदी में भी इसी सत्र से होगी पढ़ाई

    रायपुर.: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर बड़ी घोषणा करते हुए राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में हिन्दी में भी पढ़ाई शुरू करने की बात कही है। मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा
    Translate »
    error: Content is protected !!