लापता महिला की खेत में मिली लाश, पति पर हत्या की आशंका

बड़वानी. जुलवानिया में शनिवार सुबह एक विवाहिता की खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का पति से चार महीने से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह बच्चे के साथ अपने पिता के यहां रह रही थी। तीन दिन पहले वह अपने पति से मिलने गई, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
मिली जानकारी अनुसार मृतका की पहचान संगीता पति प्रकाश गोरे के रूप में हुई है। पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि राजपुर रोड स्थित मोहनिया पानी नर्सरी के पास खेत में एक महिला की लाश पड़ी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से पड़ताल की तो संगीत के रूप में उसकी पहचान हुई। दो दिन पहले संगीता के पिता ने उसकी थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पति पर हत्या करने का अारोप लगाया।
मृतका की बहन जमुना ने बताया कि मृतका का चार महीने पिता के यहां रह रही थी। पति द्वारा आए दिन विवाद करने से परेशान होकर बच्चे सहित पिता के घर रहने आ गई थी। बुधवार को पति ने फोन कर उसे घर से दूर एक गुमटी पर मिलने बुलाया था। फाेन आने के बाद वह करीब 12 बजे पति से मिलने गई थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी तो हमें लगी कि वह पति के साथ होगी। हमारे पास बच्चे को छोड़कर जाने के बाद भी जब वह नहीं आई और ना ही उसका फोन आया तो हमने उसे कॉल किया। पहली बार तो उसका फोन नहीं लगा। थोड़ी-थोड़ी में लगाने पर उसने फोन उठाया और रोने लगी। इस पर हमें लगा कि पति ने उसके साथ मारपीट की होगी। कहीं उसने उसे बांध कर तो नहीं रखा है। इसके बाद शनिवार को हम उसे लेने आए थे, लेकिन यहां उसकी मौत की खबर मिली।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल
    Translate »
    error: Content is protected !!