
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का जन्मदिन आज है। उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास के साथ गरीब व कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए आपकी प्रेरणा, हमारे प्रयासों को ऊर्जा प्रदान करती है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।मुख्यमंत्री के अलावा उनके शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ता, मंत्रियों और अधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।