सिंधिया के पार्टी छोड़ने के बाद पहली बार जयविलास पैलेस पहुंचे दिग्विजय, माधवी राजे को दी श्रद्धाजंलि

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने जयविलास पैलेस में माधवी राजे को श्रद्धांजलि अर्पित की और ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया को सांत्वना दी। दिग्विजय सिंह मीडिया से तो मिले, लेकिन राजनीतिक सवालों पर चुप्पी साधे रखी।

ग्वालियर पहुंचने के बाद सबसे पहले दिग्विजय सिंह पूर्व विधायक और वरिष्ठ समाजवादी नेता वृजेन्द्र तोमर के निवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। तिवारी कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे हैं। यहां से वह मध्यभारत खादी ग्रामोद्योग दफ्तर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां चल रहे कार्यकलापों का अवलोकन किया और उनके काम  की सराहना की।

इसके बाद दिग्विजय सिंह जयविलास पैलेस पहुंचे। वहां पहुंचकर दिवंगत माधवी राजे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया से बात कर उन्हें सांत्वना दी। दिग्विजय सिंह 2020 में सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद पहली बार जयविलास पैलेस पहुंचे। सिंह से मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं ग्वालियर आया हूं स्वर्गीय राजमाता के देहांत पर श्रद्धांजलि देने और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवारजनों से मिलने के लिए। जब उनसे भाजपा के चार सौ पर के नारे को लेकर सवाल पूछा गया तो वे जवाब दिए बिना ही आगे बढ़ गए।

30 सितम्बर 2001 को जब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का एक विमान दुर्घटना में असामयिक निधन होने के समय दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। निधन की सूचना मिलते ही दिग्विजय भोपाल से तत्काल ग्वालियर पहुंच गए थे। उनकी अंतिम  संस्कार से लेकर बाकी सभी तैयारियां भी उन्होंने अपनी देखरेख में करवाई थी। वे 13 दिनों तक यहीं रुके थे। हालांकि उनके और सिंधिया के बीच सियासी रिश्ते कभी भी अच्छे नहीं रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
    Translate »
    error: Content is protected !!