मनोज बाजपेयी ने किया दावा- ब्लाइंड आर्टिकल्स से परेशान थे सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई.

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो दिवंगत कलाकारों पर बात की।मनोज ने कहा कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं होता है कि सुशांत सिंह राजपूत और इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं। इतना ही नहीं, मनोज ने ये भी बताया कि सुशांत ने निधन से 10 दिन पहले उनसे क्या कहा था।

मनोज बाजपेयी ने इंटरव्यू में कहा, ‘सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल्स (जिन आर्टिकल्स के पीछे कोई सच्चाई नहीं रहती है) की वजह से बहुत परेशान हो जाता था। अच्छा आदमी था, बहुत ही अच्छा आदमी और अच्छा आदमी ही ब्लाइंड आर्टिकल्स से परेशान होता है। वो बहुत बार आकर मुझसे पूछता था कि सर मैं क्या करूं? मैं उसको कहता था कि इतना मत सोचा कर क्योंकि मैं खुद भुगत चुका हूं।’ मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, ‘मेरा ब्लाइंड आर्टिकल्स से निपटने का तरीका अलग है। जो लोग ये ब्लाइंड आर्टिकल छपवाते हैं मैं उनके दोस्त को बोलता था कि उसको बोलो मनोज आकर बहुत मारेगा। सुशांत बहुत हंसता था। कहता था सर ये आप ही कर सकते हो। मैं नहीं कर सकता। मैं कैसे करूंगा। मैं जो मटन बनाकर खिलाता था सेट पर उसका वो दिवाना था। उसने कहा था कि सर आपके घर आकर मटन खाना है तो मैंने कहा था कि जब बनाऊंगा तब तूझे बुलाऊंगा। ये हमारी आखिरी बातचीत थी। इसके 10 दिन बात उनका निधन हो गया। मैं हैरान था। परेशान हो गया था। मुझे आज तक दो लोगों के जाने का विश्वास नहीं कर पाया हूं। पहले सुशांत और दूसरे इरफान। दोनों बहुत जल्दी चले गए। अभी उनका दौरा आने ही वाला था।’

  • सम्बंधित खबरे

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर

    भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 साल के थे। उन्हें अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना जाता था। उनकी देश प्रेम…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!