संजय सिंह और भगवंत मान को जेल प्रशासन से नहीं मिली अनुमति केजरीवाल से आज मिलने की

भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह आज यानी बुधवार को जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे। आप ने कहा कि तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। अब तिहाड़ जेल प्रशासन मिलने के लिए नई तारीख के बारे में जानकारी देगा।

सूत्रों के मुताबिक जेल प्रशासन को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पत्र मिला था। इसके बाद संभावना थी कि आज यानी बुधवार को संजय सिंह और भगवंत मान जेल में केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। हालांकि, जेल प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

जेल से जुड़े सूत्रों ने कहा कि आज तिहाड़ के डीआईजी पत्र का जवाब देंगे। डीआईजी के जवाब से सुरक्षा की जानकारी मिलेगी और मुलाकात की कुछ तारीखें सुझाई जाएंगी। उन तारीखों पर अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें, तो वे सीएम केजरीवाल से मिल सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले मंगलवार सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में जाकर उनसे मुलाकत की थी। उनके साथ मुख्यमंत्री के पीए विभव कुमार भी साथ रहे। सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल संख्या 5 में बंद हैं।

तिहाड़ जाने पर अरविंद केजरीवाल ने जेल में मुलाकात करने वालों में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों, आप नेता संदीप पाठक और अपने निजी सचिव का नाम लिखवाया था। अब इस लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल कर लिया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, जानें किन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी?

    कर्नल सोफिया कुरैशी पर शर्मनाक बयान देने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंत्री ने रायकुंडा गांव में 12 मई…

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!