सिंधिया के गढ़ में दिग्विजय, कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, शहर में मौसम का बदला मिजाज

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। जहां वे सुबह 11 बजे कांग्रेस पार्टी की बैठक लेंगे। जिसमें ग्वालियर क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मंडल/सेक्टर अध्यक्ष, बी.एल.ए.,सभी कांग्रेस कार्यकर्ता, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत के चुने गए सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आई.टी. सेल, एन.एस.यू.आई. सहित सभी प्रकोष्ठ के सदस्यों और समस्त पूर्व-वर्तमान पदाधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक को लेकर जारी की गई सख्त हिदायत
इस बैठक में वे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित होंगे, जिन्होने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की हुई है। ग्वालियर के शिंदे की छावनी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय में यह बैठक होगी। उसके बाद दिग्विजय सिंह मुरैना के लिए रवाना होंगे। वे मुरैना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसके बाद देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ग्वालियर मौसम अपडेट
ग्वालियर में मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से हल्की बूंदाबांदी का दौरा जारी है। देर रात बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 30डिग्री के ऊपर बना हुआ है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक के हालात बने हुए थे। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर अंचल पर दिखाना शुरू हुआ है। अरब सागर से आ रही नमी और गुजरात की ओर से गर्म पश्चिमी हवा ने मौसम बदल दिया। अगले 24 घंटे में ग्वालियर चंबल अंचल में अच्छी बारिश हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    वक्फ संशोधन विधेयक पास होते ही विरोध शुरू, ग्वालियर में सड़क पर उतरे मुसलमान

    वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा में पास होने के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया. अब इसे राष्ट्रपति के पास भेजा गया है, जहां मुहर लगते ही…

    मेंस में 339 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, राज्य सेवा प्री एग्जाम में इतने उम्मीदवार हुए सफल

    इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को दो परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2024 और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    GST पर मिलेगी बड़ी राहत: वित्त मंत्री सीतारमण ने दिए संकेत, जीएसटी दरों में हो सकती है बड़ी कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 0.25% रेपो रेट घटाया, Home Loan में कमी के आसार, 56 महीनों बाद ब्याज दरों कटौती

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    ‘सोना’ को बजट नहीं आया रास, ऑल टाइम हाईएस्ट प्राइस पर पहुंचा, 10 ग्राम के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये, चांदी की कीमत में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स

    भारत में जल्द होगी Samsung Galaxy S25 की एंट्री, लॉन्च से पहले जानिए कीमत और स्पेक्स
    Translate »
    error: Content is protected !!