चंपत राय संघ प्रचारक और जमीन घोटाले का आरोपीः दिग्विजय बोले- बीजेपी ने राम मंदिर को इवेंट बना लिया

मुरैना। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एकबार फिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहाने केंद्र सरकार और आरएसएस पर हमला बोला है। मुरैना जिले के दौरे पर आए दिग्विजय ने राम मंदिर निमंत्रण को लेकर कहा कि जब शंकराचार्य को नहीं बुलाया जा रहा है तो फिर कांग्रेस निमंत्रण कैसे स्वीकार कर ले। देश के शंकराचार्य ने राम मंदिर का न्यौता अभी तक स्वीकार नहीं किया है।

दिग्विजय ने कहा कि मंदिर हमारे लोगों की चंदे से बन रहा है, हम सब ने चंदा दिया है। हमारी यह घोर आपत्ति है कि हमारे शंकराचार्य को अपमानित किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने कौन सा धर्म का ठेका ले लिया है, क्या अधिकार है राम मंदिर पर? चंपत राय कौन है यह संघ के प्रचारक है और जमीन का घोटाला किया है और उन्हीं को इन्होंने प्रमुख बना दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के समय से वहां की पूजा निर्मोंह अखाड़ा करता था उसे क्यों छीना गया। बीजेपी ने सिर्फ राम मंदिर को एक इवेंट बना लिया है इसलिए वह अपने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को धर्म के नाम पर आगे करती है। बीजेपी ने हमेशा पहले हिंदू मुसलमानों को लड़ाया है।अब देश के अंदर रहने वाली सभी जातियों को लड़ाने का काम बीजेपी कर रही है। इन्होंने पहले धर्म के नाम पर हिंदू मुसलमान को बांटा अब भगवान राम को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। फूट डालो शासन करो जो ब्रिटिश हुकूमत की पॉलिसी थी उस पर भाजपा, संघ और हिंदू परिषद चल रही है। धर्म का उपयोग राजनीति में नहीं होना चाहिए भगवान राम सबके हैं। राजनीति में विचारों की लड़ाई होती है, कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई लड़ती रही है और लड़ेगी। कांग्रेस ने पहले अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी अब बीजेपी से लड़ाई लड़ रही है लेकिन हम लोग मरते दम तक यह लड़ाई जारी रखेंगे। भगवान राम हमारे ईस्ट देव है हम उन्हें मानते हैं और मानतें रहेंगे। हमारे घर पर राम जी के मंदिर में 400 साल से अखंड ज्योत जलती है।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!