
भोपाल। मध्य प्रदेश में शीतलहर औरकड़ाके की ठंड के बाद सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। सीएम के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए हैं। सुबह की शिफ्ट में संचालित होने वाले सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।यह आदेश फिलहाल 20 जनवरी तक लागू होगा।
सीएम के निर्देश के बाद बदला समय
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस नए आदेश के अनुसार सुबह और दो पालियों में संचालित शासकीय और अशासकीय स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। जो शासकीय स्कूल सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाएं और पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ही होगा।
