मतदान जागरूकता: पिंक ड्रेस में इंदौर की सड़कों पर निकली हजारों लड़कियां और महिलाएं

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में सुबह सात बजे से नेहरू स्टेडियम से पिंक वॉकेथॉन pink walkathon का आयोजन हुआ। इसमें कलेक्टर डॉ. ईलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह खुद पहुंची। दोनों ने इस अवसर पर अधिक से अधिक मतदान के लिए लड़कियों और महिलाओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय, बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न महिला संगठन, स्कूल, कॉलेज, इंस्टिट्यूट एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं की महिलाएं एवं छात्राएं मौजूद थीं। 

कलेक्टर डॉ. ईलैया राजा टी एवं आयुक्त हर्षिका सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के तहत दिनांक 17 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता को दृष्टिगत रखते हुए स्वीप प्लान के तहत शहर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नेहरू स्टेडियम से दिल्ली कॉलेज होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम तक पिंक वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। पिंक वाकेथान के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।   

शहर की कई प्रमुख संस्थाओं ने की भागीदारी
स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान में दी फिटनेस ग्रुप, नाग नमन ग्रुप, कशिश अहिल्या फाउंडेशन, लव यू जिंदगी ग्रुप, आर्टिस्ट क्लब इंदौर, प्रीत योग, अखिल भारतीय सनातन जैन महिला संघ, वॉइस सोशल वेल फॉर सोसाइटी, वूमेन समिति, जीटीसी कॉलेज, माता गुजरी कॉलेज महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, अनिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद, अनीता चतुर्वेदी दृष्टि क्लब, अंजलि जैन वॉक ग्रुप, महेश्वरी सुगनी देवी कन्या महाविद्यालय, एनएसएस इकाई सुगनी देवी कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव ग्रंथालय एवं वाचनालय, नूरानी एजुकेशन इंस्टिट्यूट, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला मैदान, माता जीजाबाई शासकीय कन्या महाविद्यालय, शाहिद शहर के विभिन्न कॉलेज इंस्टिट्यूट तथा अन्य महिला संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रशस्ति पत्र दिए गए
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पिंक वॉकेथान का नेहरू स्टेडियम से प्रारम्भ होकर, डेली कॉलेज होते हुए, पुनः नेहरू स्टेडियम पर आकर समापन हुआ। पिंक वॉकेथॉन के शुभारंभ के पूर्व विभिन्न संगठनों एवं ग्रुप द्वारा जुम्बा डांस किया गया। साथ ही पिंक वॉकेथॉन में सम्मिलित बालिकाएं व महिलाओं को कैप एवं वॉकेथान के नेहरू स्टेडियम में समापन पश्चात सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    Zomato Boy बनकर एमपी पुलिस ने इंदौर से आर्मी के अफसर को 31 लाख का चूना लगाने वाले ठग को दबोचा 

    जोमैटो डिलीवरी बॉय का नाम तो आपने बहुत सुना होगा. लेकिन एमपी पुलिस एक मामले के खुलासे के लिए जोमैटो डिलीवरी बॉय बन गई. जानते हैं क्यों? क्योंकि पुलिस को…

    मध्य प्रदेश टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025 में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश का मिला प्रस्ताव, 75,000 हजार रोजगार का होगा सृजन

    मध्य प्रदेश को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े उद्यमों का प्रमुख केंद्र बनाने की राज्य सरकार की कोशिशों को रविवार को तब बल मिला, जब उसे अलग-अलग कंपनियों से करीब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!