भारी बारिश के चलते खोले गए यशवंत सागर के गेट, औसत वर्षा का कोटा भी पूरा

इंदौर ।    इंदौर में शुक्रवार से ही तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे यशवंत सागर भी लबालब हो गया है। शनिवार सुबह यशवंत सागर के सभी 6 गेट खोल दिए थे। वहीं अभी 5 गेट खुले हुए हैं। यशवंत सागर में पिछले दिनों हुई बारिश में एक गेट खोला था। शुक्रवार को हुई बारिश रात में ही दूसरा गेट भी खोला गया। वहीं सुबह तक तालाब से पानी ओवरफ्लो होने पर सभी 6 गेट खोल दिए गए थे। जिसमें से अभी एक गेट बंद किया है 5 गेट अभी भी खुले हैं।

61 सालों का रिकार्ड टूटा

इंदौर में बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने पिछले 61 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस दौरान शहर में 6 से 7 इंच बारिश हुई है। वहीं इससे पहले साल 1962 में 6.65 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इसके साथ ही इंदौर ने औसत बारिश का कोटा भी पूरा कर लिया है। शहर की औसत बारिश का आंकड़ा 36.5 इंच है। वहीं अब तक 38 इंच पानी बरसा चुका है, जो कि औसत से भी ज्‍यादा है। इंदौर में जारी भारी बारिश, यशवंत सागर के गेट खोले गए 

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

भारी बारिश को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम के आला अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र के संपर्क में रहे। इसके साथ ही नगर निगम ने विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए

कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए हैं।

मोबाईल- 93295 55202

टेलीफोन- 0731 253 5555, 0731 4030100

स्‍कूलों में छुट्टी घोषित

शुक्रवार को शहर में हुई तेज बारिश के बाद मौसम विभाग द्वारा इंदौर में शनिवार को आरेंज अलर्ट जारी कर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस वजह से इंदौर कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ होमगार्ड की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    इंदौर में धारा 163 लागू, नहीं कर सकेंगे ये पांच काम, जानें क्या है आदेश

    मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार देर रात भारतीय नागरिक संहिता धारा 163 लागू कर दी गई. इसके अनुसार 4 जुलाई 2025 तक बगैर अनुमति किसी प्रकार के आयोजन करने…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!