
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हो गई। जिसमें वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी शामिल हैं। इसके अलावा, भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भारत के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चांद पर सफल लैंडिंग की। इसी के साथ, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया। वहीं, एक महिला पायलट की सूझबूझ से दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की चूक से विस्तारा एयरलाइंस के दो विमान एक ही रनवे पर आ गए थे।