मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

मैक्लोडगंज में बिना दस्तावेजों के रह रहे एक अमेरिकी नागरिक को पुलिस की सिक्योरिटी ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। विदेशी की पहचान अमेरिका निवासी माइका टायलर हाइट के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिस पर उसे मैक्लोडगंज पुलिस थाना लाया गया।

पुलिस पूछताछ में विदेशी ने बताया कि वह साल 2021 में उत्तरप्रदेश के वाराणसी आया था। उसके पास पासपोर्ट सहित अन्य कोई भी दस्तावेज नहीं था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है। विदेशी को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक विदेशी ने पुलिस को बताया है कि उसने दस्तावेज जला दिए हैं। वह बौद्ध धर्म का अनुयायी है, जिसके चलते मैक्लोडगंज में रह रहा है। एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि यूएसए दूतावास को भी सूचित कर दिया गया है। 28 वर्षीय हाइट के खिलाफ पुलिस ने फॉर्नर एक्ट की धारा 14 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है।

  • सम्बंधित खबरे

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

     पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल

    भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद बॉर्डर से सटे पंजाब में हालात सामान्य हैं। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। आज इस सीमा से सटे…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!