दिग्विजय सिंह ने कहा- धनगर समाज को एसटी आरक्षण देने के लिए अध्ययन करे सरकार

इंदौर: समग्र धनगर समाज का सम्मेलन रविवार को गांधीहाॅॅल में आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धनगर समाज का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व है।एक साधरण से धनगर परिवार मे जन्मे मल्हारराव होलकर ने अपने पराक्रम से मालवा की सुबेदारी प्राप्त की। उनकी बहू पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर ने राजवंश की ख्याती देशभर में फैलाई। अहिल्याबाई के राज में जनता शासक थी। सिंह ने कहा कि धनगर समाज को एस टी आरक्षण के मामले में भी सरकार को विस्तृत अध्ययन करना चाहिए।

कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री रेवन्ना ने कहा की धनगर समाज हर प्रदेश में अलग-अलग नामों से जाना जाता है, धनगर समाज की देश में 14 करोड़ जनसंख्या है बस उसे संगठित होने की जरुरत है। नितिन गुरुजी ने कहा की समाज तभी प्रगति करेगा जब युवा समाज के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाएगा। अतिथियों का स्वागत जतिन थोरात, जितेश होलकर, अभिषेक गावड़े, रंजीत भांड ने किया।

समाज ने सरकार के सामने रखी यह मांग

समाज ने अहिल्याबाई की प्रतिमा इंदौर के आसपास किसी पहाडी पर लगाने की मांग की। उस स्थान को समाज को आवंटित करने की मांग की गई। इसके अलावा शहर के प्रवेश मार्ग पर होलकर राजवंश से जुड़ा द्वार भी बनाने की मांग उठी। सम्मेलन मेें कहा गया कि मध्य प्रदेश में धनगर समाज व उपजातियों के 70 लाख मतदाता है, इसलिए राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी राजनीतिक दलों को देना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया को ‘आतंकवादियों की बहन’ बताने पर बुरे फंसे MP के मंत्री, तेजस्वी यादव बोले- परवरिश-निकम्मेपन का दिया शर्मनाक परिचय, इधर कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती कालिख

    कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह घिरते नजर आ रहे हैं। एमपी से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष उन पर निशाना साध…

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!