‘फडणवीस ने ही मुझे सीएम बनाया’: शिंदे बोले- ठाकरे कभी पार्टी का विकास नहीं कर सकते

महाराष्ट्र में आए दिन पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर निशाना साधता रहता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक बार फिर उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। साथ ही उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ तकरार के मुद्दे पर भी बात की।

उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
एक इंटरव्यू के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी को व्यापक सोच रखने की जरूरत है। पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन चाहिए। एक असुरक्षित व्यक्ति पार्टी का विकास नहीं कर सकता। वह पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाला साहब ठाकरे मजबूती से हमारे साथ हैं। अब दौरे करने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने वह खो दिया, जो कभी हमारे रहने पर उनके साथ था। ठाकरे ढाई साल मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने एक भी फाइल पर हस्ताक्षर तक नहीं किए। वह अपना घर ही मुश्किल से छोड़ा करते थे। 

देवेंद्र फडणवीस को बताया अपना दोस्त
साक्षातकार में शिंदे ने उन अफवाहों को भी नकार दिया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनके कुछ विधायक ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूछा कि डबूती नाव को कौन जोड़ेगा। मुख्यमंत्री ने अपने और देवेंद्र फडणवीस के साथ तकरार की बातों को भी सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री बनाने में फडणवीस का बड़ा हाथ है। हम दोस्त हैं। सबसे अहम बात है कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं। अजित पवार के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि परिवार को राजनीति में अपने अहम को अलग रखना होता है। आप एक सक्रिय, वरिष्ठ और अच्छे नेता को लंबे समय तक दबाकर नहीं रख सकते।

मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे दोनों उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार देर रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने उनके आधिकारिक आवास वर्षा पहुंचे। 

भाजयुमो नेता ने जाहिर की असुरक्षा
भाजापा युवा मोर्चा के पुणे सचिव नवनाथ पारखी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कुछ सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में राकंपा के कारण असुरक्षा पैदा हो रही है। मैं पुणे जिले की मुलशी तहसील में पिछले 10 सालों से भाजयुमो से जुड़ा हुआ हूं। मैंने यशवंतराव चव्हाण और वसंतदादा पाटिल का समय भी देखा है। लेकिन आज की स्थिति में असुरक्षा महसूस हो रही है। पारखी ने कहा कि हमारे नेता के रूप में आपको हमें ताकत देनी चाहिए। पार्टी में हम कार्यकर्ताओं का क्या महत्व है, जो पार्टी के कामों को प्राथमिकता देते हैं। पारखी का कहना है कि उन्होंने इन सवालों का जवाब जानने के लिए फडणवीस से समय मांगा है। जल्द ही वह डिप्टी सीएम से मुलाकात करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    लालू प्रसाद यादव का बड़ा एक्शन, बेटे को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला

    राजद चीफ लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि…

    आकाश के अधीन बसपा? अपने हिसाब से नई टीम बना रहे आकाश आनंद, मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दिया अल्टीमेटम

    आकाश आनंद के मुख्य कोऑर्डिनेटर बनने के बाद नए सिरे से टीम बन रही है. काम ना करने वाले मंडल प्रभारियों को हटाकर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.…

    व्यापार

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल
    Translate »
    error: Content is protected !!