मारुति का मुनाफा 17% घटकर 1489 करोड़ रहा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,489.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआर। यह 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 17.21% कम है। उस वक्त 1,799 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कमोडिटी की कीमतें बढ़ने की वजह मारुति का मुनाफा कम हुआ है। नतीजों के बाद मारुति के शेयर में गिरावट तेज हो गई। शेयर 8% नीचे बंद हुआ।

लगातार दूसरी तिमाही में घटा मुनाफा

  1. कंपनी की आय में इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में 20,585.6 करोड़ रुपए की आय हुई। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 19,528.1 करोड़ रुपए था। मारुति ने दिसंबर तिमाही में 4 लाख 28 हजार 643 वाहन बेचे। यह संख्या 2017 की दिसंबर तिमाही से 0.6% कम है।
  2. जुलाई-सितंबर तिमाही में भी मारुति के मुनाफे में 10% गिरावट आई थी। 4 साल में पहली बार ऐसा हुआ था। उससे पहले जनवरी-मार्च 2014 में प्रॉफिट 35% घटा था।
  3. मारुति के शेयर में शुक्रवार को नतीजों के बाद बिकवाली तेज हो गई। बीएसई पर शेयर 7.40% (521.05 रुपए) की गिरावट के साथ 6516.35 रुपए पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 6,420 रुपए तक गिर गया था। एनएसई पर 8.11% (570.70 रुपए) की गिरावट के साथ 6,469.90 रुपए पर क्लोजिंग हुई।

सम्बंधित खबरे

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। अब कुछ मोबाइल नंबरों पर UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह है साइबर…

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

व्यापार

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी
Translate »
error: Content is protected !!