
इंदौर: अपने साले की शादी में कानपुर गए इंदौर के डाक्टर के बेटे पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया। उपचार के लिए युवक को इंदौर लाए और मौत हो गई। घटना १६ अप्रैल के कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र के गोपाला गेस्ट हाउस की है। यहां रात को मनोज कुमार का शादी समारोह चल रहा था। जिसमें इंदौर निवासी मनोज के जीजा दीपक पिता राजाबाबू भी शामिल हुए थे।
डीजे पर नाचने की बात पर दीपक का कानपुर निवासी विवेक,गोलू और आशीष मिश्रा से विवाद हो गया। इस दौरान तीनों आरोपियों ने दीपक को बुरी तरह से पीटा। बाद में बीच बचाव कर परिवार के लोगों ने दीपक को बचाया। मारपीट के दौरान दीपक के सिर पर भी गंभीर चोट आई थी।
पहले उनका उपचार कानपुर के अस्पताल में चला फिर उन्हें इंदौर लाया गया और अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दीपक के पिता पेश से डाक्टर है। दो साल पहले दीपक का कानपुर में विवाह हुआ था। उनकी पत्नी गर्भवती है। कानपुर पुलिस ने इस मामले में पहले मारपीट का केस दर्ज किया था। अब हत्या का केस आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगा।