रंगोली ने अब प्रियंका को लिया आडे हाथो

मुंबई  । बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चौपडा पहले भी कई सोशल कॉज सपोर्ट करती रही हैं। हाल ही में उन्होंने स्वीडिश नोबल प्राइज के लिए नॉमिनेट ग्रेटा का विडियो शेयर किया है और उनकी तारीफ भी की है। इस विडियो में क्लाइमेट चेंज पर गंभीर सवाल उठाते हुए वह बता रही हैं कि कैसे उनकी पीढ़ी का बचपन छिन गया। प्रियंका ने इस पर कैप्शन दिया है, थैंक यू ग्रेटा हमारे चेहरे पर करारा पंच मारने के लिए, अपनी पीढ़ी को साथ लाने और हमें वह बताने के लिए जिसे हमें ज्यादा जानने की जरूरत थी, बताने के लिए कि जो ज्यादा जरूरी है उसे बचाने की ज्यादा जरूरत है। आखिरकार हमारे पास सिर्फ एक ग्रह है। लेकिन शायद प्रियंका का यह ट्वीट कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया। उन्होंने प्रियंका को आड़े हाथों लेते हुए लिखा है कि पर्यावरण बचाने के लिए हमारे देश के लिए भी कुछ लोग काम कर रहे हैं उनको भी सपोर्ट कर लो। रंगोली लिखती हैं, डियर पीसी आपको वापस देखकर अच्छा लगा, हां यह युवा लड़की अच्छा काम कर रही है, मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन धन से इन्वाइरनमेंट के लिए काम कर रहे हैं, सिर्फ लेक्चर नहीं दे रहे, रिजल्ट ला रहे हैं। उनके लिए भी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए… अच्छा लगेगा। प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अजय देवगन, वरुण धवन, दिया मिर्जा और कई दूसरे सिलेब्स पर्यावरण के लिए इस मुहिम के सपोर्ट में हैं। यहां बता दें कि  इंटरनेट पर छाई 16 साल की इन्वाइरनमेंटल ऐक्टिविस्ट ग्रेटा की हर जगह तारीफ हो रही है। कई बॉलिवुड सिलेब्स भी उनके सपोर्ट में आए हैं। इन्हीं सिलेब्स में से अपनी बॉलिवुड ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित
    Translate »
    error: Content is protected !!