प्रदेश में 19 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 7 जिलों के कलेक्टर बदले,प्रतिभा पाल को रीवा जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा

इंदौर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों की प्रशासनिक सर्जरी की है। सरकार की तरफ से 19 आईएएस के ट्रांसफर किए गए है। इसमें 7 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को हटा दिया गया। उनको मध्य प्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह मुख्यमंत्री के अपर सचिव 2010 बैच के आईएएस कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का नया कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं, इंदौर में दो दिन पहले हुए बावड़ी हादसे में नगर निगम की जिम्मेदारी को नजरअंदाज करते हुए वहां पदस्थ कमिश्नर प्रतिभा पाल को रीवा जिले का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल को शाजापुर का कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन को नीमच जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, ग्वालियर नगर पालिक निगम आयुक्त किशोर कुमार कन्याल को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया। इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त तन्वी हुड्डा को झाबुआ कलेक्टर, जबलपुर जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सलोनी सिडाना को मंडला जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 

अविनाश लवानिया के साथ जिन कलेक्टर को हटा कर मैदानी पदस्थापना से दूर रखा गया है। उसमें रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प को महिला एव बाल विकास विभाग का उप सचिव तथा वाणिज्यक कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मंडला जिले की कलेक्टर हर्षिका सिंह को इंदौर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह को इंदौर वाणिज्यकर अपर आयुक्त और इंदौर संभाग अपर आयुक्त (राजस्व) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। दमोह जिले के कलेक्टर कृष्ण चैतन्य को भोपाल रोजगार गारंटी परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारी का नाम, वर्तमान पदस्थापनानवीन स्थापना
अविनाश लवानिया, कलेक्टर भोपालप्रबंध संचालक, मप्र जल निगम, भोपाल
सूफिया फारुकी वली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपालप्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, भोपाल तथा प्रबंध संचालक, मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, भोपाल तथा आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा (अति. प्रभार)
कौशलेंद्र विक्रम सिंह, अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक, मप्र पर्यटन विकास निगम, भोपाल (अति, प्रभार)कलेक्टर भोपाल
मनोज पुष्प, कलेक्टर रीवाउप सचिव, मप्र शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा उपसचिव, मप्र शासन, वाणिज्यिक कर विभाग (अति. प्रभार)
प्रतिभा पाल, आयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कंपनी लिमि, इंदौर (अति. प्रभार) कलेक्टर रीवा
हर्षिका सिंह, कलेक्टर मंडलाआयुक्त, नगर पालिक निगम इंदौर तथा अपर प्रबंध संचालक, मप्र मेट्रो रेल कंपनी लिमि, इंदौर (अति. प्रभार)
रजनी सिंह, कलेक्टर झाबुआअपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग, इंदौर (अति, प्रभार) 
मयंक अग्रवाल, कलेक्टर नीमचकलेक्टर दमोह
एस, कृष्ण चैतन्य, कलेक्टर दमोहमुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल
किशोर कुमार कन्याल, आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियरकलेक्टर शाजापुर
डॉ. सलोनी सिडाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुरकलेक्टर मंडला
हर्ष सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोरआयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर
आशीष तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर तथा संयुक्त परिवहन आयुक्त (प्रशासन), ग्वालियर (अति, प्रभार) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीहोर
जयति सिंह, अपर कलेक्टर, ग्वालियरमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जबलपुर
विवेक कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाटमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ग्वालियर
हरसिमरनप्रीत कौर, उप सचिव, मप्र शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत आगर मालवा
अक्षत जैन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महू, इंदौरअनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजनगर, छतरपुर
तन्वी हुड्डा, अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर तथा अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग, इंदौर (अति, प्रभार) कलेक्टर झाबुआ
दिनेश जैन, कलेक्टर शाजापुरकलेक्टर नीमच
  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!