मणिपुर में NRC लागू करने की मांग, लोग सड़कों पर उतरे तो मुख्यमंत्री बोले- केंद्र की मंजूरी जरूरी

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स (NRC) लागू करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राज्य सरकार अकेले एनआरसी लागू नहीं कर सकती। इसके लिए केंद्र को मंजूरी देनी होगी।’

क्या बोले मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राज्य सरकार ने मणिपुर स्टेट पॉपुलेशन कमीशन (MSPC) का गठन कर दिया है और इसके सदस्यों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इसके द्वारा राज्य में प्रवासियों की पहचान की जाएगी। जो अवैध प्रवासी यहां रह रहे हैं, उनकी पहचान के लिए जल्द घर-घर सर्वे का काम शुरू हो जाएगा।’ 

बता दें कि मणिपुर के मुख्यमंत्री का एनआरसी को लेकर यह बयान ऐसे समय आया है, जब बीती 29 मार्च को हजारों की संख्या में महिलाों ने राज्य में एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर रैली निकाली। ये रैली तीन इमा कैथेल (पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित बाजार) की सदस्यों ने निकाली। इन महिलाओं में छात्र संगठनों की भी सदस्य शामिल रहीं। यह रैली खावैरामबंद कैथेल से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक निकाली गई। 

ये छात्र संगठन हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल
मणिपुर में कई सामाजिक संगठन और छात्र संगठन एनआरसी लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसकी वजह ये है कि राज्य में बीते कुछ सालों में अवैध प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बीते दिनों जो रैली इंफाल में निकाली गई, उसमें छात्र संगठन AMSU, MSF, DESAM, KSA, SUK और AIM शामिल हुए। 

पहाड़ी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या
बीते साल अगस्त में मणिपुर विधानसभा में दो प्रस्ताव पेश किए गए थे। इन प्रस्तावों में बताया गया था कि पहाड़ी क्षेत्रों में साल 1971 से 2001 तक 94.8 प्रतिशत और 2001 से 2011 तक 125 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई है। बाहरी लोगों की कथित घुसपैठ पर विधानसभा में चिंता जाहिर की गई थी। सदन में जो प्रस्ताव पेश किए गए, उनमें एक प्रस्ताव जनसंख्या आयोग का गठन और दूसरा राज्य में एनआरसी लागू करने से संबंधित था। इन दोनों प्रस्तावों को मंजूर कर लिया गया था।  

  • सम्बंधित खबरे

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में तुर्की के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्‍तान ने पहलगाम में आतंकी हमला कराया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी बीच तुर्की…

     पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल

    भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद बॉर्डर से सटे पंजाब में हालात सामान्य हैं। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। आज इस सीमा से सटे…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!